बैराड़- गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में शनिवार की सुबह एक दलित की झोपड़ी में आग लग जाने से उसकी गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि सुखद पहलू यह रहा कि उसका पूरा परिवार आगजनी की घटना में सुरक्षित बच गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैराड़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को आगजनी की सूचना दी जिसने तुरंत मौके पर पहुँच कर आग बुझाने का काम किया लेकिन तब तक पूरी झोपड़ी और उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था।
ग्राम किशनपुर गाँव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहने वाला हरिओम पुत्र बाबू वाल्मीकि शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे अपने परिवार के साथ झोपड़ी में था, उसकी पत्नी चूल्हे पर खाना पका रही थी तभी अचानक उसकी झोपड़ी में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया।
अचानक हुई आगजनी की घटना से परिवार के सभी सदस्य घबरा गए और तुरंत झोपड़ी से बाहर निकल आए, जिससे जनहानि होने से बच गई। हालांकि आग लगने से उसकी झोपड़ी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीडित ने बताया कि इस आगजनी की घटना में उसका करीब 20 हजार रुपयों का सामान जलकर राख हो गया पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।