शिवपुरी। एसडीएम अंकित अष्ठाना के निर्देश के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए खुले में मीट बेचने वाली 20 दुकानों को हटा दिया। उक्त कार्यवाही नगर पंचायत अमले ने पुलिस बल के सहयोग से सब्जी मंडी से लेकर टेलीफोन एक्सचेंज तक की है। हटाए गए दुकानदारों को मीट मार्केट में दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यवाही के दौरान नगर पंचायत सीएमओ संतोष सेनी भी मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिकों ने एसडीएम अंकित अष्ठाना को शिकायत की थी कि कस्बे में अवैध रूप से खुले में मीट का विक्रय किया जा रहा है। इस शिकायत पर एसडीएम ने नगर पंचायत प्रशासन को कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।
हालांकि मीट की अवैध दुकान संचालित करने वाले व्यापारियों ने नगर पंचायत की इस कार्यवाही का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के चलते वह प्रतिरोध नहीं कर पाए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।