लापता पत्नि की तलाश कर रहे पति को पीटा

0
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नगतला में चार लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। बताया जाता है कि फरियादी को शक था की मारपीट करने वाले युवकों ने उसकी पति को बहका दिया जिस कारण वह घर छोड़कर चली गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

रूपसिंह आदिवासी पुत्र हाकिम निवासी ग्राम नागतला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दौला आदिवासी ने उसकी पत्नी को बहका दिया जिससे वह घर छोड़कर चली गई। जब वह दौला आदिवासी के पास पत्नी का पता पूछने गया तो उसने बताने से इंकार कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर दौला के अन्य साथी पेटू आदिवासी, प्रेम आदिवासी, रासुनेश आदिवासी आ गए और उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!