शिवपुरी। जिले के ग्राम दीगौधा में रिश्तेदारी में आई महिला को ट्रक ने टककर मार दी। घटना में महिला घायल हो गई जिसे डायल 100 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। अशोकनगर जिले की तहसील ईशागढ़ के गाम कौरवास में रहने वाली महिला शांति बार्ठ पत्नी बुद्धज्ञराम रजक दीगौधा में छोटी बहन के यहां आई थी। यहां बहन से मिलकर जब वह वापस जा रही थी और रोड के दूसरी तरफ थी जहां ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
घटना में महिला गंभीर घायल हो गई जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।