कर्नल स्व.ढिल्लन की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

0
शिवपुरी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के परमवीर योद्धा व आजाद हिंद फौज के महानायक पद्म भूषण कर्नल स्व.गुरूबक्श सिंह ढिल्लन की बारहवीं पुण्य तिथि पर श्रृद्धांजली एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का कार्यक्रम आज कर्नल स्व. जी.एस.ढिल्लन समाधि स्थल ‘आजाद हिन्द पार्क’ ग्राम हातौद, झांसी रोड़ जिला शिवपुरी में सम्पन्न हुआ। 

समाधि पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार पाण्डे, कर्नल स्व. गुरूबख़्श सिंह ढिल्लन की पुत्री श्रीमती अर्मता मल्होत्रा सहित धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों द्वारा उनके व्यक्तित्व पर और कृतित्व पर प्रकाश डाला और देशभक्ति की प्रेरणा लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में आई.टी.व्ही.पी के सेनानी महेश कलावत, एनसीसी के कर्नल अमित प्रभाकर सहित जनप्रतिनिधिगण, परिजन एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

हेप्पीडेज स्कूल, रन्गढ़ रेनवो स्कूल, वेस्टर्न डॉस क्लब और सेंट जोंस स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। शिवपुरी के पूर्व जेलर श्री बी.पी.मौर्य के नेतृत्व में तात्याटोपे समाधि स्थल से निकाली गई मशाल यात्रा आजाद हिंद पार्क हातौद पहुंची। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार कर्नल स्व.ढिल्लन के सपुत्र सर्वजीत सिंह ढिल्लन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य शिवपुरी द्वारा किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!