उपचुनाव: अंतिम दिन 19 उम्मीदवारों ने किया अपने पर्चे दाखिल

0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस में उपनिर्वाचन हेतु आज (मंगलवार को) नाम निर्देशन प्राप्ति के अंतिम दिन 19 उम्मीदवारों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र कोलारस के न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर ए.आर.प्रजापति के समक्ष प्रस्तुत किए। नाम निर्देशन प्राप्ति के अंतिम दिन तक कुल 28 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है। 

नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में  दौजा राम जाटव, महेन्द्र पुत्र रामचरण यादव, महेन्द्र पुत्र फेरन, अफजल शाह पुत्र हसमुद्दीन शाह, सतीश वर्मा पुत्र गुलाब सिंह वर्मा, महेन्द्र पुत्र जगदीश सिंह, ईमरान खांन पुत्र मुश्ताक खांन, पवन कुमार पुत्र अभय सिंह, शंकर पुत्र चंदन, दशरथ सिंह पुत्र बारेलाल यादव, मुकेश राजौरिया पुत्र बालू जाटव, बनवारी पुत्र फतरू, लखपत सिंह पुत्र बनवारी लाल, महेन्द्र सिंह पुत्र नीलम सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्र सुजान, सुरेन्द्र कुमार पुत्र जसवन सिंह, महेन्द्र पुत्र कृपान, मनोज कुमार सुर्यवंशी पुत्र रामदास ने अपने पर्चे दाखिल किए। जबकि  सरवन लाल पुत्र रघुनी प्रसाद द्वारा आज पुन: नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।  

जारी कार्यक्रम के अनुसार 07 फ रवरी को प्रात: 11 बजे से प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की अनुविभागीय अधिकारी कोलारस के न्यायालय कक्ष में जांच (समीक्षा) की जाएगी। 09 फरवरी को अपराह्न 03 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। नाम वापसी पश्चात चुनाव मैदान में रहे उम्मीदवारों के लिए 24 फरवरी को प्रात: 08 बजे से अपराह्न 05 बजे के बीच मतदान होगा, 28 फरवरी 2018 को मतगणना आईटीआई कोलारस में सम्पन्न होगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!