शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयागांव के मोड़ चंदेरी रोड पर दो बाइक आपस में टकरा गई। घटना में दोनों बाइक सवारों को चोटें आई। मामले में पुलिस ने दोनों बाइक सवारों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि ग्राम नयागांव के मोड़ चंदेरी रोड पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया एवं मामले में पुलिस ने नरेन्द्रसिंह पुत्र मेवालाल पाल निवासी श्रीनगर की शिकायत पर राजनारायण पुत्र आशाराम शर्मा निवासी भौंती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया वहीं राजनारायण की शिकायत पर नरेंद्रसिहं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।