शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साजौर में मंगलवार की रात एक युवक की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए मांगना बताया जा रहा है जिसे युवक ने देने से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कमलेश पुत्र कीरतसिंह लोधी निवासी ग्राम सलैया ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार की रात 12:30 बजे वह अपने घर जा रहा था तभी साजौर के पास केपी लोधी पुत्र सुल्तान लोधी उसे मिल गया और उसका रास्ता रोककर शराब के लिए रुपए मांगने लगा।
जब युवक ने उसे शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।