शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दांगीपुरा में शराब पी रहे दो लोगों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ा की शराबी युवक ने अपने मित्र के साथ मिलकर दूसरे युवक की मारपीट कर दी और ज्वलनशील पदार्थ उसके ऊपर फेंक दिया जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बालू पुत्र जगना परिहार निवासी दांगीपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज रात लगभग 8 बजे ग्राम राजगढ़ में जगतसिंह शराब निवासी राजगढ़ उसके साथ गाली-गलौंज कर रहा था और शराब पिए हुए था।
जब युवक ने उसे गाली देने से मना किया तो जगतसिंह ने अपने साथी द्वारिका परिहार के साथ मिलकर उसकी जमकर मारपीट कर और ज्वलनशील पदार्थ उसके ऊपर फेंक दिया जिससे उसके माथे की खाल निकल गई। घटना के बाद दोनों युवक वहां से भाग गया। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।