शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुम्हरौआ में खेत पर बने मकान में सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम कुम्हरौआ की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह खेत में बने मकान में सो रही थी तभी रात लगभग 9 बजे गांव का रहने वाला भरत पुत्र हरचरण परिहार उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती बुरा काम किया।
बाद में आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।