शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केदार पुत्र लखमी सिंह धाकड़ निवासी इंदरगढ़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने घर जा रहा था एबी रोड पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घायल की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।