शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जनपद कार्यालय के ग्राउंड पिछोर में हार-जीत का दाव लगा रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नगदी भी जब्त की। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को मुखबिर मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद कार्यालय के ग्राउंड पिछोर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवशंकर उर्फ गोटे लोधी पुत्र अमरत लाला लोधी निवासी जराय, रामजीलाल पुत्र वीरसिंह लोधी निवासी जराय, अंकित उर्फ संतोष गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता निवासी नगरिया कॉलोनी पिछोर, रोहित पुत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता निवासी नगरिया कॉलोनी पिछोर, देवेन्द्र पुत्र मायाशिव गुप्ता निवासी पाठक मोहल्ला बताया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 3690 रुपए एवं एक ताश की गड्डी जब्त की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।