जेल में बंद 9 बंदियों की आयु की जांच के लिए कागज तलब

0
शिवपुरी। शिवपुरी जिला जेल में बंद 9 बंदियों की आयु संबंधी कागज किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी ने तलब किए हैं। यह निर्देेश बुधवार को किशोर न्याय की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी द्वारा जिला जेल के निरीक्षण के दौरान दिए गए। बुधवार को किशोर न्याय की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी, सदस्य सरला वर्मा, रंजीत गुप्ता ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवजीत यादव को सभी नौ बंदियों की आयु संबंधी कागज तलब करने के निर्देश दिए हैं। इस निरीक्षण में जिला जेल में यह देखा गया कि यहां पर कोई नाबालिग तो बंद नहीं है। इस दौरान 9 बंदी की उम्र को लेकर संदेह होने पर इनके दस्तावेज तलब किए गए हैं। 

आयु संबधी दस्तावेज मंगाए गए 
महिला सशक्तिकरण विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवजीत यादव ने बताया कि जिला जेल में निरीक्षण के दौरान जो बंदी मिले हैं उनके आयु संबंधी दस्तावेज संबंधित थाने और बंदियों के परिजनों से मांगे हैं। इसके बाद पूरी रिपोर्ट किशोर न्याय बोर्ड में पेश की जाएगी। यदि इन बंदियों की उम्र 18 से कम पाई गई तो बाद में यह केस जांच उपरांत किशोर न्याय बोर्ड में स्थानांतरित होंगे। 

किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरीक्षण
किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी ने बुधवार को किशोर न्याय अधिनियम के तहत जिला जेल का निरीक्षण किया। इस अधिनियम के तहत यह देखा जाता है कि जिला जेल में कोई नाबालिग तो बंद नहीं है। किशोर न्याय एक्ट बाल संरक्षण के लिए बनाया गया है। किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरीक्षण की यह रिपोर्ट जिला सत्र न्यायाधीश को भेजी जाती है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!