खेल-खेल में दी बच्चों को जानकारी

0
शिवपुरी। शासकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में चाइल्डलाइन शिवपुरी द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालक-बालिकाओं सहित एमएल जाटव प्रधान आरक्षक, अनिल आर्य शिक्षक, रहीश चिड़ार, ओपी शर्मा, साधना श्रीवास्तव, चाइल्डलाइन की ओर से नवी अहमद खान सेंटर कॉर्डिनेटर चाइल्डलाइन, टीम मेम्बर हिम्मत सिंह, अवसार बानो व विनोद परिहार मौजूद थे। नवी अहमद ने बच्चों को हम स्वयं अपने आपको सुरक्षित कैसे रख सकते हैं।

तुरंत पुलिस बुलाने के लिये डायल 100 नंबर लगानें की सलाह दी। चाइल्डलाइन 1098 सर्विस की जानकारी भी गई। इस सर्विस का लाभ कब एवं कैसे लिया जाता है इसकी जानकारी से अवगत कराया गया। इसके बाद बालक-बालिकाओं की 36 चेयर रेस एवं 24 चम्मच रेस खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ने 36 बच्चों ने चेयर रेस एवं 24 बच्चों ने चम्मच रेस में भाग लिया। 

अंत में चेयर रेस में प्रथम स्थान पर मोहनी ओझा, अखिलेश लोधी, काजल ओझा एवं प्रीति जाटव एवं चम्मच रेस में सतेन्द्र चिड़ार, विमल कुशवाह रहे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं 15 बालक/ बालिकाओं को चाइल्डलाइन द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!