शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेसईरोड पर शनिवार को शाम के समय पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मामले में पुलिस ने युवक के पास से हथियार बरामद कर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान सेसईरोड पर पहुंची जहां से युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक से जब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राजकुमार पुत्र दुर्जन यादव निवासी सेसईखुर्द का रहने वाला बताया।
तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर का कट्टा व एक कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।