स्कूल पढऩे गया किशोर नहीं लौटा घर

0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ऊमरीखुर्द में शुक्रवार को स्कूल पढऩे गया एक छात्र लापता हो गया। मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी देते हुए बालक के पिता ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र रोज की तरह शुक्रवार को स्कूल पढऩे के लिए घर से निकला था। स्कूल खत्म होने के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो पत्नी को फोन आया जिस पर स्कूल जाकर पूछा तो बताया कि उनका पुत्र छुट्टी के बाद घर की तरफ निकल गया था। 

इसके बाद आस-पड़ोस में पूछताछ की लेकिन बालक का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!