शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हवाई पट्टी के पास एबी रोड पर एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संतोष पुत्र बुद्धिमान आर्य निवासी अंबेडकर कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने घर जा रहा था
जब वह सड़क पार कर रहा था उसी समय एक डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सैफ खान की पंचर की दुकान के सामने टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया। वहीं मौके से डंपर चालक फरार हो गया
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।