भोपाल। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को धमकाने के मामले में मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे के खिलाफ निंदा की कार्रवाई की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस में प्रचार के दौरान मतदाताओं से धमकी भरे लहजे में कहा था कि पंजे को वोट दोगे तो कैसे सुविधाएं मिलेंगी। दूसरी सभा में यशोधरा ने कहा था कि सड़क की मांग की तो बिजली भी वापल ले लेंगे। कांग्रेस ने आयोग से इस घटना की शिकायत वीडियो के साथ की थी। हालांकि यशोधरा ने जवाब में कहा था कि वे सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही थीं, वोटरों को डराने धमकाने जैसी कोई बात नहीं की। शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी ने तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में यशोधरा को क्लीन चिट भी दे दी थी, जबकि सीईओ सलीना सिंह ने इस पर आपत्ति जताई थी। यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ निंदा की कार्रवाई
2/24/2018
0
भोपाल। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को धमकाने के मामले में मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे के खिलाफ निंदा की कार्रवाई की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस में प्रचार के दौरान मतदाताओं से धमकी भरे लहजे में कहा था कि पंजे को वोट दोगे तो कैसे सुविधाएं मिलेंगी। दूसरी सभा में यशोधरा ने कहा था कि सड़क की मांग की तो बिजली भी वापल ले लेंगे। कांग्रेस ने आयोग से इस घटना की शिकायत वीडियो के साथ की थी। हालांकि यशोधरा ने जवाब में कहा था कि वे सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही थीं, वोटरों को डराने धमकाने जैसी कोई बात नहीं की। शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी ने तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में यशोधरा को क्लीन चिट भी दे दी थी, जबकि सीईओ सलीना सिंह ने इस पर आपत्ति जताई थी।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।