नगर देवता भोलेनाथ की निकली शाही सवारी, हुआ आतिशी स्वागत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में विराजे नगर देवता भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी का नगर भ्रमण आज महाशिवरात्रि के अवसर पर किया गया। इस दौरान नगर में नगर देवता की शाही सवारी का जोरदार भव्य आतिशी स्वागत हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर भगवान की प्रभु भक्ति की। आयोजन की रूपरेखा को लेकर पूर्व से तय कार्यक्रम अनुसार श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वाधान में बग्गी पर सवार नगर देवता की शोभायात्रा शाही सवारी के रूप में नगर में निकाली गई। 

इस भव्य शाही सवारी को सफल बनाने में श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, दिनेश गर्ग, शैलेन्द्र टेडिय़ा, हिमांशु अध्या, प्रदीप गुप्ता सहित तेजमल सांखला, दिलीप मुदगल, रामकुमार शिवहरे, राजेन्द्र खजूरी, रिंकेश ठेईया, रमन अग्रवाल, कपिल जैन, संजय गौतम, हेमंत ओझा, जितेन्द्र गौड़ जीतू, आदित्य शिवपुरी, अरूण अपेक्षित, गिरीश मिश्रा मामा, योगेश व्यास आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 

जिनके साथ पूरा नगर भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी के लिए पलक पांबड़े बिछाकर स्वागत करने को आतुर रहा और जिन मार्गों से यह शाही सवारी निकली वहां लोगों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और आर्शीवाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि, यश-वैभव की कामना की और धीरे-धीरे इस विशाल शाही सवारी में नगर के हजारों लोगों ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके पूर्व श्रीसिद्धेश्वर मंदिर पर विशेष विद्युत सजावट, भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार, छप्पन भोग का दरबार सजा और अंत में सभी धर्मप्रेमीजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। 

स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा, जलपालन और मिष्ठान के साथ हुआ स्वागत
श्रीसिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता व दिनेश गर्ग के अनुसार नगर देवता भगवान भोलेनाथ नगर भ्रमण के समय श्री सिद्धेश्वर से उज्जैन के महाकाल की भांति शाही सवारी के रूप में निकाली गई जिसका नगर में अनेकों जगह स्वागत द्वार, जगह-जगह पुष्पवर्षा, जलपान और मिष्ठान के साथ शाही सवारी का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत यात्रा में डीजे और नगाड़े की थाप पर धर्मप्रेमीजन भगवान भोलेनाथ की आराधना स्वरूप हो रहे गीतों पर थिरक-थिरक कर नृत्य करते नजर आए। यह शाही सवारी नगर के सिद्धेश्वर मंदिर से निकलकर विष्णु मंदिर, पुरानी शिवपुरी से होकर राजेश्वरी रोड़, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, गांधी चौक से होकर सदर बाजार, निचला बाजार होते हुए कष्टम गेट से होकर आर्य समाज रोड़ होकर न्यू ब्लॉक से निकलते हुए सहस्त्रबाहु चौराहे से होकर लक्ष्मी निवास, एबी रोड़ होकर माधवचौक पहुंची जहां से सीधे पुराना बस स्टैण्ड मार्ग होते हुए श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर शाही सवारी का समापन हुआ। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!