करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम श्योपुरा में अपने परिजनों के साथ सो रही एक किशोरी रहस्मय तरीके से रात्रि में घर से गायव हो गई। इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर युवती की गुमसुदगी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया।
जानकारी के अनुसार श्योपुरा गांव में निवासरत 19 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ चल रहा था। बीती रात्रि युवती अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी। सुबह जब परिजन जागे तो युवती के गायब होने पर हर संभव जगह खोजने का प्रयास किया।
तभी सूचना मिली कि युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उक्त युवती प्रेमी के साथ भाग गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।