कोलारस उपचुनाव: दिग्गज कांग्रेंसियो के बोलवचन सिंधिया सहित कांग्रेस को डाल रहे है संकट में

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा चुनाव की मतदान की तारिख अब नजदीक है,या यू कह ले कि उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कोलारस में कांग्रेस की ओर से फ्रंट पर आकर बल्लेबाजी कर रहे है,हार और जीत संसाद सिंधिया के खाते में ही जाऐगी। लेकिन कांग्रेस की ओर इस चुनाव में प्रचार करने आ रहे दिग्गज कांग्रेसियो के बयान से न की सिंधिया का मनोबल घट रहा है और उनके समर्थको का। आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह को मिडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे यहां सीएम कैंडिडेट का चेहरा घोषित करने की परपंरा नही है। 

इसे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी ऐसा ही बयान दिया था। कुल मिलाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को कांग्रेस के इन दो बड़े नेताओं की बयानबाजी से झटका लगा है। स्थानीय कई सिंधिया समर्थक कांग्रेसी नेता यह मानकर चल रहे थे कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम कैंडिडेट का चेहरा घोषित कर वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे बयानो से सांसद सिंधिया का भी मनोबल कम होता है साथ ही उनके समर्थको में भी निराशा के भाव उत्पन्न हो जाते है। सिंधिया समर्थक इस चुनाव में जी-जान से जुटे हुए है। 

भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई है यह
नेता प्रतिपक्ष ने आज पत्रकारों से चर्चा में कोलारस और मुंगावली में हो रहे उपचुनाव को भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई बताया। पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने जब उनसे पूछा कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस लड़ाई को सिंधिया वर्सेस शिवराज की लड़ाई बता रहे हैं। तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह किसी नेता की लड़ाई नहीं है बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई है।

सीएम और मंत्रियों का व्यवहार प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। मंच से घोषणा की जा रही हैं। स्वस्थ राजनीति के हिसाब से ठीक नहीं। लोकतंत्र में ऐसी परंपराएं नहीं रही हैं। लेकिन भाजपा के नेता आज ऐसा कर रहे हैं यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!