ट्रेन से कटकर युवक की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत कुलवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक कौन है इसका पता अभी पुलिस को नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश की शिनाख्ती शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुलवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की कटी-फटी लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। 

पुलिस ने बताया कि युवक की ट्रेन से कटने पर मौत हुई है। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में सूचना भेजकर शिनाख्ती के लिए पुलिस खोजबीन कर रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!