शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पूरनखेड़ी में घर के बाहर कंडा लेने गई महिला के साथ गांव के ही रहने वाले युवक ने बलात्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पूरनखेड़ी निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय घर के बाहर वह आग जलाने के लिए कंडा लेने गई हुई थी तभी गांव का रहने वाला दिनेश लोधी आ गया और उसके साथ बुरा काम कर भाग गया। मामले की जानकारी महिला ने परिजनों को दी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।