शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत 13 फरवरी को एलपीजी गैस प्लांट पर गैस टैंकर में काम करते समय एक मजदूरी की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने उस समय मर्ग कायम की मामले को विवेचना में ले लिया। विवेचना के बाद मामले में एलपीजी गैस प्लांट प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि 13 फरवरी को सुबह के समय आमखेड़ा स्थित एलजीपी गैस प्लांट पर मजदूर गैस टैंकर पर बेल्डिंग का काम कर रहा था। जहां काम करते वक्त उसके पास कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं था जिस कारण वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर वह मौके पर पहुंची और लाश को जब्त कर उसका पीएम कराया।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना की जहां जांच में सामने आया कि प्लांट के प्रबंधक गिर्राज पुत्र हरवंशलाल वक्शी द्वारा लापरवाही बरती गई जिस कारण मजदूरी की जान गई। मामले में पुलिस ने गैस प्लांट के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।