पुलिस ने की जुआरियों की धरपकड़, 21 पर जुआ एक्ट की कायमी

0
शिवपुरी। जिले की विभिन्न् थाना क्षेत्रों में जुआ खेल रहे 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से नकदी व तालश की गड्डी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कायमी की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि शुक्रवार की रात सिटी सेंटर कब्रिस्तान के पास कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां से पुलिस ने भगवानसिंह पुत्र रतनलाल कुशवाह, मनोज पुत्र नेतराम कुशवाह, सोनू पुत्र महेश रजक निवासी मनियर पेट्रोल पंप के पीछे, चंदेशेखर पुत्र करनसिंह धाकड़ निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार कर इनके पास से ताश की गड्डी व 1415 रुपए नकद जब्त किए। 

वहीं दूसरी कार्रवाई भी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई जहां पुलिस ने गणेशा ब्लेस्ड स्कूल के सामने शुक्रवार की शाम जुआ खेल रहे मुरारी पुत्र नत्थू प्रजापति निवासी कमलागंज, सुधीर कुमार पुत्र रामकुमार वर्मा निवासी वर्मा कॉलोनी, दीपेंद्र पुत्र हरिसिंह परमार निवासी माधव नगर शिवपुरी को गिरफ्तार कर इनके पास से ताश की गड्डी व 4 हजार 100 रुपए नकद जब्त किए। 

फिजीकल थाना पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली जिस आधार पर कार्रवाई करते हुए सईसपुरा ढीमर मोहल्ला में शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे दबिश दी जहां से जुआ खेल रहे राजकुमार पुत्र हरिशंकर खटीक निवासी सईसुपरा, रिंकू पुत्र भैरूलाल शाक्य, आकाश पुत्र सुरेश खटीक निवासी सईसपुरा, जितेंद्र पुत्र मिठाईलाल बाल्मिकी निवासी संजय कॉलोनी बाल्मिकी मोहल्ला को गिरफ्तार गिया। जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकद 1250 रुपए पुलिस ने जब्त किए। 

नरवर पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए 1350 व ताश की गड्डी जब्त की। पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमंाक-10 में जुआ खेलने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे कमलेश बाथम, रवि जाटव, बल्लू बाल्मिक, भूपिंसह जाटव, रफी कुर्रेशी, ओमप्रकाश कोली, राकेश वंशकार, सुरेश जाटव निवासी नरवर को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की कायमी की गई। 

बामौरकला पुलिस ने पेट्राल पंप के पीछे जुआ खेल रहे दो जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों से 490 रुपए व ताश की गड्डी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे अजीत पुत्र कनछेदी लाक्ष्कार, हरिओम पुत्र देवकीनंदन लाक्षकार निवासी बामौरकला को गिरफ्तार किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!