आर्यसमाज रोड पर स्मृति मित्तल का एक्सीडेंट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली आर्य समाज रोड पर एक एक्टिवा के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए महिला में टक्कर मार दी। घटना में महिला को चोटें आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया एवं उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

स्मृति पत्नी नवीन मित्तल निवासी आर्य समाज रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम के समय वह किसी काम से बाजार आई हुई थी जहां से वह घर जा रही थी तभी कल्पना एक्सरे के सामने एक एक्टिवा स्कूटी के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला जमीन पर गिर गई और उसके हाथ-पैर में चोट आई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!