शिवपुरी। कलेक्टर तरुण राठी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खतौरा में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ था। स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। कांग्रेस प्रत्याशी को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है।
वहीं भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का कहना है कि मेरी गाड़ी को खुद महेंद्र यादव ने चैक किया था। मेरे बैग में केवल कपड़े थे। हम रात 9 बजे नहीं बल्कि शाम 4 बजे वहां थे। मेरी गाड़ी खराब हो गई थी। मेरे ड्रायवर ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।