खतौरा कांड: भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का बयान | VIDEO

Updesh Awasthee
0
भोपाल। शिवपुरी जिले के खतौरा कांड पर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का कहना है कि घटना की शुरूआत 4 बजे से हुई थी। मुझे 4 घंटे तक वहीं रोककर रखा गया। पुलिस की संख्या कम थी, कांग्रेसियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। उन्होंने मेरी कार के कांच फोड़ दिए। कोलारस विधानसभा का कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव मेरा अटैची लेकर भाग गया। पुलिस के पास इसका वीडियो भी है। मैने 2 एफआईआर दर्ज कराईं हैं। 

भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शिवपुरी समाचार को बताया कि घटना 8 बजे की नहीं है। इसकी शुरूआत शाम 4 बजे से हुई थी। प्रचार खत्म होने के बाद मैं भिंड के लिए वापस आ रहा था कि तभी खतौरा चौकी पर पुलिस ने मेरी कार को रोक लिया। अचानक आसपास से 100 से ज्यादा कांग्रेसी आ गए और मेरी कार को घेर लिया। वो खुद मेरी कार की तलाशी लेना चाहते थे। उन्होंने पत्थर मारकर मेरी कार का कांच तोड़ दिया और प्रत्याशी महेंद्र यादव खुद मेरी अटैची लेकर भाग गया। पुलिस ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की है। यह सबकुछ 4 घंटे तक चलता रहा। 

श्री कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने प्रत्याशी को अटैची सहित वापस बुलवाया। पुलिस के सामने अटैची खोलकर देखी गई। उसमें केवल कपड़े थे। पुलिस ने मुझे वहां से जाने को कहा, इसलिए मैं आगे बढ़ गया लेकिन कांग्रेसियों की एक गाड़ी मेरे पीछे लग गई। कोलारस शहर में उन्होंने फिर से मुझपर हमला किया। यहां हवाई फायर किया गया। मेरे ड्रायवर के साथ मारपीट की गई। मैने कोलारस थाने में 2 मामले दर्ज कराए हैं। कोलारस में पुलिस ने मुझे सुरक्षा दी। 

क्या है मामला
रात 8 बजे के बाद अचानक खबर आई कि खतौरा गांव में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया है। इसमें कोलारस प्रत्याशी महेन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। महेन्द्र यादव ने कैमरे के सामने बयान दिया कि भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह रुपयों से भरी अटैची लेकर इंदार जा रहा था। मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे थे। हमारी शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी तो रोकी लेकिन तलाशी नहीं ली। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विधायक की कार पर पत्थर मार दिया। बदले में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को वहां से सुरक्षित निकल जाने का मौका दिया। 

संघर्ष भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ
इधर शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी का कहना है कि खतौरा में पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ है। हमने धारा 144 लगा दी है। स्थिति नियंत्रण में है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!