सिंधिया का कांग्रेसियों को संदेश: संघर्ष करो, इंसाफ मिलेगा

Updesh Awasthee
0
भोपाल। पूर्वमंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खतौरा कांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो संघर्ष जारी रखें, इंसाफ जरूर मिलेगा। जनता इंसाफ करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह पर कार्यवाही करने के बजाय, पुलिस प्रशासन ने उन्हें भाग जाने दिया, और उलटा कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव पर लाठियाँ बरसायी। इस जानलेवा हमले की जितनी निंदा की जाए वो कम है।

कोलारस-मुंगावली उपचुनाव में अपनी निश्चित हार को देखकर भाजपा इतनी बौखलायी हुई है कि जब नरेंद्र कुशवाह खुलेआम पैसे बाँटते हुए रंगे हाथ पकड़े गए, तो भाजपा के दबाव के तले पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आयी है। उन्होने ट्विट पर लिखा कि कांग्रेस के मेरे कार्यकर्ताओ के लिए मेरा यही सन्देश है की वो अपना संघर्ष जारी रखे - जनता ज़रूर इन्साफ करेगी।

उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मशार कर देने वाली बात है कि कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में जिस भाँति भाजपा ज़ोर-जबरदस्ती, बल, पैसे और पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर रही है। वो न केवल अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है बल्कि भाजपा की मानसिकता भी साफ़ दिखलाता है। 

उन्होंने बताया कि हमने चुनाव आयोग से पूरे मामले की शिकायत की है। अगर इस लोकतंत्र को बचाए रखना चाहते है, तो समय की माँग है की चुनाव आयोग इस पूरे मामले को गंभीरता से ले और तत्काल दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!