प्रेस वार्ता: प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से छाई सिंधिया समर्थको में मायूसी

0
शिवपुरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने कभी सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है और यह पार्टी की परंपरा भी नहीं है। फिर भी पार्टी हाईकमान और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जो फैसला लेंगे वह सभी मध्य प्रदेश के कांग्रेसियों को मान्य होगा। आज शिवपुरी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद स्थानीय ज्योतिरादित्य समर्थक कांग्रेसी नेताओं में मायूसी छा गई है। 

कारण यह है कि इस समय चल रहे कोलारस और मुंगावली चुनाव को देखते हुए स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को आशा थी कि प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कोई बयान देंगे लेकिन उल्टे उन्होंने सीएम कैंडिडेट की घोषणा को लेकर कांग्रेस की परंपरा ना रहने की बात कह कर मामले को उलझा दिया है। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की आपसी कलह एक बार फिर से सामने आ गई है। 

चुनाव आयोग मे की खेल मंत्री की शिकायत
इसके अलावा आज शिवपुरी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और उनके अन्य मंत्रीगण आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि  शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की कांग्रेस ने भोपाल में शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने कहां की कोई कितना भी बड़ा नेता हो कांग्रेस आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पीछे नहीं हटेगी।

दिग्गी राजा फिर सक्रिय होंगे प्रदेश में
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने आज एक और बड़ा बयान दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा पूरी तरह धार्मिक है और उनकी है यात्रा पूरी होने के बाद वह प्रदेश की राजनीति में फिर से सक्रिय होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजनीति में फिर से लौटेंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!