कोलारस में बूथ कैप्चरिंग रोकने 2 हजार हथियारबंद जवान तैनात

0
शिवपुरी। जिले के कोलारस विधानसभा में कल मतदान का दिन है। मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए प्रशासन ने कोलारस के क्षेत्र लगभग 2 हजार जवान को उतार दिया है। जैसा कि विदित है कि कल मतदान का दिन है। खतौरा काण्ड के बाद इस चुनावी रंग में भंग पड गया था,चुनावी फिजा खराब हो गई थी। मतदान के दिन कोई भी अप्रिय घटना न हो मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए पूरी तैयारी कर की है। 

जानकारी आ रही है कि इस चुनाव में 311 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इनमें से 181 मतदान संवेदनशील घोषित किए गए है। संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर सशस्त्र जवान तैनात रहेगें। असामजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। संवेदनशील बूथ केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कोलास थाना,बदरवास थाना,रन्नौद थाना,इंदार थाना और तैदुआं थाने के पुलिस बल सहित  पैरामिलिट्री फोर्स और मध्य प्रदेश पुलिस की 10 कंपनियां चुनाव ड्यूटी में लगाई गई है। कुल मिलाकर 2 हजार जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मतदान के दिन अपनी ड्यूटी करेगें 

इसके अतिरिक्त कोलारस में 53 पुलिस मोबाइल टीमे मतदान के दिन कोलारस विधानसभा में अपने-अपने पोईटों पर तैनात रहेगी। यह टीमे किसी भी अप्रिय सूचना पर सक्रिय हो जाऐगी। खतौरा काण्ड के बाद पूरी विधानसभा पर प्रशासन की पैनी नजर है,हालाकि अभी स्थिती पूरी तरह नियत्रंण में दिख रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!