उपचुनाव 16वां राउंड: रन्नौद का हिसाब रन्नौद में बराबर

0
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा के उपचुनाव के 16वें राउंड के परिणामों की घोषणा हो चुकी है।  इस राउंड में रन्नौद क्षेत्र के वेदमऊ बेल्ट की ईव्हीएम मशीनों ने अपने परिणाम उगले हैं। इस राउंड ने कांग्रेस की जीत की ठोस जमीन तैयार की है। 15वें राउंड में भाजपा को 1236 वोटों की बढ़त मिली थी। 16वें राउंड में कांग्रेस ने 1693 की बढ़त लेकर हिसाब बराबर कर दिया। 

यह राउंड रन्नौद क्षेत्र के यादवों के गांवो का परिणाम है। इस 16वें राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव को 3880 मत और भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को 2187 मत मिले है। इस राउंड में कांग्रेस को 1693 मतों की बढत मिली है। अब कुल मिलाकर अभी भी कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव लगभग 4800 वोटो भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन से आगे है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!