शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भयावन में तीन युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मामला रंजिश का बताया जा रहा है मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रामकिशन पुत्र रामसिंह लोधी निवासी भयावन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को रात करीब 9:30 बजे के करीब जब वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे हरचरण, ग्यानसिंह, सहदेव लोधी निवासी भयावन मिल गए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे।
जब युवकों को गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। जिसके बाद युवक थाने आया और पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।