शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम वालूसा में खंबे पर लगे बिजली तार को चोर चुराकर ले गए। चुराए गए तार की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
बिजली विभाग के कर्मचारी हरनाम पुत्र रमली लोधी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने लाइट न आने की शिकायत की थी। जिस पर जब वह सुबह लाइन चैक करने पहुंचे तो देखा कि ग्राम वालूसा पर लगे खंबों पर से बिजली के तार गायब है।
जिस पर जाकर देखा तो बहुत सारे खंबों पर बिजली के तार नहीं थे जिस पर वह पुलिस थाने पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में बताया। चुराए गए तार की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।