न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज मामला: रिश्तेदारी में गई महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

0

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छिरारी में एक महिला के साथ तीन युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद दुष्कर्म पीडि़ता थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची लेकिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया।

जिसके बाद पीडि़ता न्यायालय की शरण में गई जहां न्यायालय ने जांच के आदेश पुलिस को दिए जिस पर जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। 

नरवर की रहने वाली 36 वर्षीय महिला अपनी रिश्तेदारी में ग्राम छिारी गई हुई थी जहां महिला को पप्पू बघेल निवासी नरवर, महेश बघेल निवासी  नानकपुर, भूरा बघेल निवासी बरखाड़ी उसे जबरदस्ती पकडक़र पप्पू बघेल के बहनोई के घर ले गए और जबरन उसके साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। जिसके बाद महिला घर पर आई और घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया।   

जिस पर महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को की लेकिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद पीडि़ता न्यायालय की शरण में पहुंची जहां न्यायालय ने पुलिस को जांच के आदेश दिए जिस पर जांच के बाद शुक्रवार को मामले में केस दर्ज किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!