शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव को लेकर भाजपा में प्रत्याशी चयन का मामला दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है। इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पृथ्वीपुर (टीकमगढ़) से अपने साथ हेलीकॉफ्टर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को लेकर कोलारस आए।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर रावत को अपने साथ हेलीकॉफ्टर में लाने के साथ अब नए कयासों का दौर कोलारस उपचुनाव में शुरू हो गया है। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सीएम ने हेलीकॉफ्टर में पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर रावत के साथ कोलारस उपचुनाव लेकर मंथन किया है।
बताया जा रहा है कि इस उपचुनाव को भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है क्यों 2018 में होने वाले मुख्य विधानसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव के कई राजनीतिक मायने हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।