शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दावरदेही में एक 20 वर्षीय युवती 12 दिसंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और फिर वह घर लौटकर नहीं आई। जिस पर युवती के परिजनों ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जब युवती की तलाश की तो वह इंदौर से मिली जहां से युवती को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम दावरदेही की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को शाम के समय गांव का ही हरने वाला रविन्द्र उसे अपने साथ घुमाने की कहकर ले गया था। जहां रविन्द्र उसे इंदौर ले आया और उसे एक मकान में ले गया। यहां रविन्द्र के साथ उसके साथ रमाचरण, संजीव, बलराम, रहीश यादव ने उसके साथ गलत काम किया।
किसी तरह उसने सूचना परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने थाने में आकर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के आधार पर पुलिस इंदौर पहुंची और वहां से युवती को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी भाग गए। युवती को पुलिस दिनारा लेकर आए और मेडीकल जांच के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।