खाना खाने गए युवक की बाइक चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम इंदरगढ़ से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बताया जाता है कि युवक इंदरगढ़ में बंटी बनिया के यहां खाना खाने गया था तभी उसकी बाइक चोर चुराकर ले गए। 

अनिल पुत्र प्रयागीलाल सेन निवासी विरोली थाना पिछोर हाल निवासी धौलागढ़ सुभाषपुरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 1 दिसंबर को वह बंटी बनिया निवासी इंदरगढ़ के यहां खाना खाने गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को मकान के बाहर खड़ा कर दिया था। 

जब वह खाना खाकर आया तो देखा कि उसकी बाइक अपनी जगह पर नहीं है। जिस पर उसने बाइक को खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। बाइक नहीं मिलने पर अनिल थाने आया औैर पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!