शिवपुरी। शहर की फिजीकल थाना पुलिस बदतमीजी और लोगों को बेवजह उत्पीड़न के मामले में बदनाम होती जा रही है। अभी हाल ही में फिजीकल थाने में पदस्थ एक आरक्षक का अण्डे के ठेले वालों से वसूली का मामला थमा नहीं कि आज फिर एक और मामला सामने आ गया। इस मामले में पुलिस ने एक संभ्रांत परिवार के युवक को अचानक रोका और बाइक की चाबियां खींच ली। युवक ने तरीके पर आपत्ति जताई तो हवालात में सड़ाने की धमकी दी गई।
जानकारी के अनुसार बीते रोज फिजीकल थाने के सामने पुलिस बाइक सवारों को रोक-कर चालान बना रही थी। तभी वहां से एक युवक राहुल पुत्र बाबूलाल श्रीवास्तव निवासी संजय कॉलोनी गुजर रहा था। जिसे फिजीकल थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने पुलिसिया अंदाज में रोकते हुए बाईक से चाबी खींच ली।
पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में राहुल ने बताया है कि जब इस तरह बाईक की चाबी खींचने का राहुल ने कारण पूछा तो थाने में पदस्थ आरक्षक ने अभ्रदता करते हुए गैर जमानती अपराध बनाकर अंदर डालने की धमकी दे डाली। इस बात की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने मामले की जांच की बात कही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।