कोलारस में गुस्साई महिलाओं मंत्री को घेरा

0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के खतौरा स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक की शाखा पर बुधवार को महिलाओं ने खाते न खोले जाने से नाराज होकर ताला जड़ दिया। जब इसके बाद भी मैनेजर ने खाते खोलने से इंकार किया तो ऐन मौके पर वहां से गुजर रहे सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले को रोका और घेराव करते हुए अपनी व्यथा कह सुनाई। 

महिलाओं ने उन्हें बताया कि वे समूह का संचालन करती हैं और इसके लिए उन्हें बैंक में खाते खोलना आवश्यक हैं, लेकिन मैनेजर खाते खोलने से इंकार कर रहा है जिसके बाद मंत्री ने बैंक प्रबंधन से बात की और खाते खोले जाने के आश्वासन के बाद बैंक का ताला खुल सका। इससे पहले भी कोलारस इलाके में ही एक और बैंक पर ताले जड़ दिए गए थे। यहां बता दें कि जल्द ही सीएम के होने वाले दौरे के दौरान स्वसहायता समूहों को सौगात दिए जाने की चर्चा के चलते इन दिनों बैंक में खाते खुलवाने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!