बकरी चराने गई 17 वर्षीय किशोरी के साथ रेप

0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम घटवरा मेें  बकरी चराने गई एक किशोरी के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की शिकायत पीडि़त किशोरी ने अपने परिजनों से की। जहां परिजन किशोरी को लेकर पिछोर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार काजल परिर्वतित नाम उम्र 17 वर्ष निवासी घटवरा जंगल में अपनी बकरी चराने के लिए गई थी और जंगल में बकरी चर रही थी। तभी गांव के पास में ही रहने वाला आरोपी राजेंद्र पुत्र प्रताप सिंह 25 वर्ष निवासी हनुमान खेड़ी आ धमका और वह किशोरी को सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।  इसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!