कोटा भिंड पैसेंजर से कटकर महिला की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज सुबह कोटा से चलकर भिंड जाने वाली कोटा भिंड पैसेंजर की चपेट में आ जाने से शौच के लिए जा रही एक महिला की कटकर मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां मृतिका के परिजनों को बुलाकर उनसे जानकारी ली और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुबह 7 बजे ग्राम रातौर में रहने वाली भूरी पत्नि राजेश जाटव उम्र 24 वर्ष घर से शौच के लिए निकली थी। जैसे ही उसने रातौर रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन को क्रॉस किया तभी गुना की ओर से आ रही कोटा भिंड पैसेंजर क्रमांक 59821 की चपेट में भूरी चपेट में आ गई और उसका एक पैर, एक हाथ कट गया और और उसके सिर सहित चेहरे पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसक मौत हो गई। 

भूरी की मौत की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वह घटनास्थल पर आ गए और वहां भारी भीड़ लग गई। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई और मृतिका के शव को पटरियों से हटाकर खेत में रखा। जहां पुलिस ने शव का परीक्षण किया और  लोगों से घटना की जानकारी ली। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!