शिवपुरी। न्यायालय जेएमएफसी कामिनी प्रजापति ने आरोपी रामू जाटव को रुपए चोरी का प्रयत्न करने के जुर्म में 1 वर्ष का कारावास एवं 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार 11 फरवरी 2017 को दिन के समय फरियादी शिवपुरी में लोक अदालत के दिन अपने बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए खड़ा था तभी आरोपी रामू जाटव ने फरियादी के पीछे की जेब में रखे 5 हजार चोरी से निकाले जिसका आभाष होने पर फरियादी व मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में केस दर्ज करवाया।
जहां पुलिस ने चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिस पर सुनवाई के बाद आरोपी को सजा सुनाई गई। मामले में पैरवी पूनम वर्मा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।