टॉवर पर चढ़ा आशिक: जिससे दिल लगाया वह दिल्ली चली गई, जीकर क्या करूंगा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर के जेल के पीछे स्थित कॉलोनी में आज सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका के दिल्ली चले जाने से नाराज होकर टॉवर पर चढ़ गया जहां उसने लगभग एक घंटे तक उत्पात मचाया। घटना की जानकारी डायल 100 को स्थानीय लोगों ने दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां बमुश्किल पुलिस ने युवक को नीचे उतारा। 

एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि उक्त युवक पूर्व में भी इसी तरह टॉवर चढ़ गया था और उस समय भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जिस समय उक्त युवक टॉवर चढ़ा था उस समय उसने काफी शराब भी पी रखी थी। 

वह टॉवर पर से चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था कि जिससे दिल लगाया है वह दिल्ली चली गई अब में जीकर क्या करूंगा। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त आशिक का बमुश्किल नीचे उतारा। हांलाकि पुलिस ने इस आशिक के खिलाफ कोई कार्यवाही न करते हुए छोड़ दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!