शिवपुरी। शहर के एमीनेंट स्कूल के पास बनी पुलिया पर शुक्रवार सुबह भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की।
थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एमीनेेंट स्कूल के पास पुलिया पर एक मृत नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की पता चला कि वह शिशु नहीं था बल्कि तीन माह का भ्रूण था। मामले को फिलहाल पुलिस जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।