कांग्रेस के टिकट को अनुकंपा बताया, ट्रोल हुई भाजपा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस में होने वाले उपचुनाव ने कांग्रेस ने अपनी तैयारी करते हुए अपने प्रत्याशी का टिकिट महेन्द्र सिंह यादव के रूप में फायनल कर दिया है। भाजपा अभी मंथन मोड में है और दावेदार अभी कमल के फूल को अपना प्रत्याशी मान कर तैयारी में जुटे है। भाजपा की सोशल सेल ने कांग्रेस के टिकिट का फायलन होते ही हमला कर दिया। भाजपा की सोशल सेल ने लिखा है कि वंशवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस से अनुकंपा टिकिट की ही उम्मीद थी। 

भाजपा की सोशल सेल ने कांग्रेस के टिकिट को अनुकंपा बताने वाली पोस्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने ही हमला कर दिया। एक पोस्ट में लिखा गया कि अगर भाजपा ने काम किया होता तो मंत्रीयो को बुलाने की आवश्यकता नही होती,मुझ जैसा कार्यकर्ता ही चुनाव जीता ले जाता। 

वही कांग्रेसियो ने इस पोस्ट पर सीएम शिवराज को भोपू लिखते हुए कहा कि सिर्फ घोषणाए करना ही आता है,पिछले 15 सालो में 10 साल से तुम्हारा ही विधायक था। बताओ उन 10 सालो में कितना विकास हुआ है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!