शिवपुरी। इंदौर में हुए स्कूल बस हादसे के बाद एकाएक एक्टिव मोड में आए शिवपुरी की पुलिस, प्रशासन व परिवहन अमले ने आज पोलोग्राउण्ड में कई लगभग आधा दर्जन से अधिक स्कूलों की बसों की छानबीन कर डाली। इस दौरान जिन स्कूलों की बसों में कमियां मिली उनकी फिटनेस परिवहन विभाग द्वारा निरस्त कर दी गई साथ ही उनके द्वारा स बन्धित कमी को पूरा करने का अल्टीमेटम भी दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि आज पोलोग्राउण्ड में शहर के सेन्ट चाल्र्स, सेंट बैनेडिक्ट, शिवपुरी पब्लिक स्कूल, इस्टर्न हाइट, गणेशा ब्लेस्ट, एमिनेन्ट स्कूल, संस्कार स्कूल, छिब्बर स्कूल, जीआईसी हेरीटेज, वनस्थली, इनोवेटिव स्कूल, जेक एण्ड जिल, रंगडऱेनवो स्कूलों की स्कूल बसों की निर्धारित बिन्दुओं पर जांच की जानी थी जिनमें जिन स्कूलों की बसें आज पोलोग्राउण्ड पहुंची उनकी जाँच की गई।
इस कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग, अपर कलेक्टर एम.के. रोहतगी एवं एडीशनल एसपी कमल मौर्य तथा डीपीसी शिरोमणि दुबे भी जाँच दल के साथ मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।