शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सांखला पेट्रोलपंप के पास बड़ौदी शिवपुरी पर बीते रोज चोरों ने गोदाम का ताला चटका दिया। चोरों ने यहां से 8 बोरी गोंद की चोरी कर ली। जब गोदाम मालिक गोदाम पर आया तो उसका ताला टूटा हुआ देखा जिस पर अंदर जाकर देखा तो गोंद की बोरिया गायब थी। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
सोनू पुत्र राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका सांखला पेट्रोल पंप के पास बड़ौदी शिवपुरी गोदाम है। उसने अपने गोदाम में गोंद की बोरिया रख रखी थी। जब वह 29 जनवरी को अपने गोदाम पर गए तो उन्होंने गोदाम का ताला टूटा हुआ देखा। जिस पर अंदर जाकर देखा तो गोंद की लगभग 8 बोरियां गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चोरी गई गोंद की कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।