शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली टीवी टॉवर रोड के पास एक एक्टिवा चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
संतोष पुत्र जीवन कुशवाह 28 वर्ष निवासी टीवी टावर रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार शाम को जब वह अपने घर जा रहा था तभी पीछे से एक एक्टिवा के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद एक्टिवा चालक वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।