खेत में खड़ी आजवाईन काट ले गए चोर, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बमवासा से सोम-मंगल की दरम्यानी रात एक किसान के खेत में खड़ी आजवाइन की फसल को 7 युवकों सहित महिलाओं द्वारा काटने के मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

फरियादी कमर सिंह पुत्र बादामी किरार निवासी बगवास का आरोप है कि मेरे खेते में पकी हुई आजवाइन की फसल खड़ी हुई थी। जिसे रात के अंधेरे में गांव के ही आरोपी प्रीतम, रामसिंह, भैरोलाल, मथुरा, भवर सिंह, पिस्ता बाई, शिमला धाकड़ ने मिलकर रात में काटकर अपने घर में रख ली। 

घटना की सूचना सुबह मिली। तब फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस से की। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!